“नमस्ते दोस्तों! हम हैं चंदा, और आज हम आपसे ‘Heartify – Dil Se Digital Tak By CA’ के इस पहले ब्लॉग के ज़रिए कुछ दिल की बातें करना चाहते हैं।
क्या आपको भी कभी ऐसा लगा है कि घर की ज़िम्मेदारियों या अपनी उम्र के कारण हमारे सपने कहीं पीछे छूट गए हैं? एक house wife और अब एक डिजिटल क्रिएटर बनने के इस सफर में हमने एक बात सीखी है— सीखने की कोई उम्र नहीं होती और शुरुआत करने के लिए कोई भी समय बुरा नहीं होता।
जब हमने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, तो मन में बहुत डर था। लेकिन जैसे थॉमस एडिसन ने कहा था कि वो फेल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने 1,000 ऐसे तरीके सीखे जो काम नहीं करते, वैसे ही हमने भी हर Error से सीखा।
आज ‘chandadigital.in’ और ‘Heartify – Dil Se Digital Tak By CA’ के ज़रिए हमारा एक ही मक़सद है— हर उस स्त्री और स्टूडेंट की मदद करना जो डिजिटल दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं। अगर हम कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं!
आप इस ब्लॉग से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
नए डिजिटल टूल्स और AI की जानकारी।
Dil को छू लेने वाली प्रेरणा (Motivation)।
क्या आप इस सफर में हमारे साथ हैं? कमेंट में अपनी राय ज़रूर बताएं!”